अमृतसर। तरनतारन पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों से नाकाबंदी के दौरान 245 ग्राम हीरोइन और 450 ग्राम नशीले पाउडर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है।
सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह ने गडीविंड चीमा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान रणबीर सिंह वासी अवान थाना रमदास को 90 ग्राम, रणजोध सिंह निवासी मंदरा वाला थाना रमदास से 60 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
वहीं एएसआई बलविंदर सिंह ने सराएँ अमानत खाँ भूसे मोड़ पर लगाए नाके के दौरान मनदीप सिंह वासी चीचा थाना घरिंडा को 95 ग्राम हेरोइन, एएसआई कुलविंदर सिंह ने सुखचैन सिंह वासी मस्तगढ़ को 400 ग्राम नशीला पाउडर, पाकिस्तानी मोबाइल और सिम कार्ड समेत काबू किया है
उधर, एएसआई सुखदेव सिंह ने गांव गडीविंड से गुन्नू वासी झब्बाल को 50 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है।