फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ई ट्रिप को करवाएंगे रद्द : बाजवा

Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार में नए मील पत्थर स्थापित हुए हैं। बाजवा रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान व पार्टी द्वारा माझा जोन के इंचार्ज विधायक ओम प्रकाश सोनी द्वारा करवाई रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि अमृतसर में लोकसभा चुनावाें से पहले व विधानसभा चुनावों के बाद इतने भारी इकट्ठ ने साबित कर दिया है कि पंजाब में जंगल राज वाली स्थिति है। उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापारियों पर थोपे गए ई ट्रिप को कांग्रेस जल्द रद्द करवाएगी।
विज्ञापन

ओम प्रकाश सोनी ने लोकसभा चुनावाें को ध्यान में रखकर एक बड़ी रैली करवाई। इसमें कांग्रेस छोड़ कर गए अरुण कुमार पप्पल व कंवलनैन सिंह गुल्लू ने अपने समर्थकाें के साथ पार्टी में वापस होने का ऐलान किया। इस मौके पर सोनी ने कहा कि इन दोनों नेताआें के पार्टी में वासि होने से पार्टी के हौसले बुलंद हुए हैं। सोनी ने कहा कि पंजाब में इस समय हालत काबू में नहीं है। उन्हाेंने कहा कि पंजाब सरकार ने बसाें के किराए में बेतहाशा वृद्धि की है। पंजाब में रेत व सीमेंट नहीं मिल रहा है। इस कारण कई बड़े उद्योग घराने पंजाब में नया प्रोजेक्ट लगाने से इंकार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें