फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के संबंध में सूचनाएं छुपा रहा पाक : अकबरूदीन

Sun, 11 Aug 2013 05:36 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। हरमंदिर साहिब में अपने परिवार के साथ माथा टेकने पहुंचे भारत सरकार के विदेश विभाग के संयुक्त सचिव सईद अकबरूदीन ने कहा कि वर्ष 1993 में मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम का मामला पाकिस्तान सरकार के पास लटका है। भारत इस मामले को लगातार पाकिस्तान से उठा रहा है, परंतु पाकिस्तान ने कोई भी सार्थक जवाब नहीं दिया है। पाकिस्तान दाऊद के संबंध में सूचनाएं छुपा रहा है।
विज्ञापन

अकबरूदीन ने कहा कि भारत सरकार ने मुंबई बम धमाकों के मामले में दाऊद के शामिल होने के सबूत पाकिस्तान सरकार को दे दिए हैं। परंतु पाकिस्तान सरकार का रवैया ठीक ने होने के कारण इस मामले में देरी हो रही है। भारत सरकार ने अभी यह फाइल बंद नहीं की है। इस फाइल पर कार्रवाई तब तक चलती रहेगी, जब तक इस मामले में सभी आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती। दाऊद पाकिस्तान में आता जाता रहता है। पाकिस्तान के कई लोगों के साथ दाऊद का संपर्क है। भारत सरकार की कोशिशें तब तक जारी रहेंगे, जब तक दाउद को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। अकबरूदीन ने कहा कि ईद की छुट्टियों पर वह परिवार के साथ घूमने के लिए आए हैं और उनकी इच्छा थी कि श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन किए जाएं। एसजीपीसी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें