फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर बंटी मिठाइयां

Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के चकन दा बाग में पाकिस्तानी सेना द्वारा पांच भारतीय सैनिकों को मारने से जहां पूरे प्रदेश में तनाव है वहीं बीएसएफ की ओर से ईद पर शुक्रवार को अटारी बार्डर पर पाकिस्तान रेंजरों से मिठाईयों का आदान-प्रदान किया गया। बीएसएफ ने कवरेज के लिए मीडिया के लोगों को भी जेसीपी तक नहीं आने दिया। मीडिया को कस्टम गेट के पास ही रोक दिया गया। इस दौरान बीएसएफ अधिकारी के. मजूमदार ने पाकिस्तान रेंजर के कमांडेंट अधिकारी रमजान से ईद की मिठाई ली। बल के अधिकारियों ने भी पाकिस्तान रेंजरों को ईद मुबारक कहते हुए मिठाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें