फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन के बाद नर्सों ने वापस ली हड़ताल

Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरुनानक देव अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने नर्सिंग स्टाफ को आश्वासन दिया है कि 10 जुलाई तक सभी नर्सों के अकाउंट में वेतन पहुंच जाएगा। इसके बाद नर्सों ने हड़ताल खत्म कर दी। वेतन की मांग को लेकर नर्सों द्वारा गुरुनानक देव अस्पताल में प्रतिदिन दो घंटे का धरना दिया जा रहा है। एसोसिएशन प्रधान राज बेदी ने कहा कि उन्हें हर बार आश्वासन दिए जाते हैं, पर इस पर अमल नहीं होता। फिलहाल उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है, पर 10 जुलाई तक उन्हें वेतन न मिला तो इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर नरिंदर कौर बुट्टर, सिमरन कौर, हरप्रीत कौर, दलजीत सिद्धू, मोनिका, सुमनप्रीत कौर, बलविंदर कौर, सुनील ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें