अमृतसर। पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को रोहित निवासी चांद एवेन्यू शादी का झांसा देकर आठ जुलाई को भगाकर ले गया है। अब तक वह अपनी बेटी की तलाश करते रहे। मगर वह नहीं मिली। उन्होंने मंगलवार रात पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके छापामारी शुरू कर दी है।