अमृतसर। कपड़ा फैक्टरी के मैनेजर ने फैक्टरी से कीमती सूट चुरा लिया और काम छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमित महाजन निवासी तिलक नगर ने पुलिस को बताया है कि वह बटाला रोड पर कपड़े की फैक्टरी चलाते हैं। अशोक कुमार निवासी पवन नगर उनकी फैक्टरी में बतौर मैनेजर काम करता था। कुछ दिन पहले ही पवन ने काम छोड़ दिया। उसके जाने के बाद जब स्टॉक चेक किया गया तो हजारों की कीमत के 146 सूट कम पाए गए। थाना रामबाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।