अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 2013 के परीक्षा परिणामों में बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जीएनडीयू की मेरिट सूची में गीतिका बंसल और स्निग्धा अरोड़ा ने तीसरा व पांचवां स्थान पाया है। पंखुड़ी कपूर और आंचल वधवा ने सातवां व 18वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा मिसी जुनेजा और कृष्णा मेहरा ने बीकॉम भाग दो में मेरिट में स्थान हासिल किया है। कालेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलम कामरा ने छात्राओं की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी।