अमृतसर। उत्तराखंड में जल प्रलय के बाद हुए भारी नुकसान की समीक्षा के लिए एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में एसजीपीसी के महासचिव सुखदेव सिंह भौर, कार्यकारिणी सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, गुरबचन सिंह करमूवाल, करनैल सिंह पंजौली और निर्मल सिंह जौलां शामिल किए गए हैं। कमेटी का कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह जौड़ा को नियुक्त किया गया है। मक्कड़ के पीए मंजीत सिंह ने बताया कि गठित की गई यह कमेटी जल्द ही उत्तराखंड जाएगी। जान माल का नुकसान का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।