फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में 60 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। तरनतारन में ब्लाक समितियों व ज़िला परिषद चुनाव बिना किसी हिंसक टकराव के संपन्न हो गया। रविवार सुबह तरनतारन में सुबह-सुबह लोगों ने मतदान करने में कम रुचि दिखाई। सुबह 10:30 बजे तक यहां मतदान केंद्रों में 15 से 20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर 2 बजे के बाद 40 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार तरनतारन में 55 से 60 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। ज़िले के विभिन्न मतदान केंद्रों में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़पें भी हुईं।
विज्ञापन

तरनतारन ज़िले के कुल 8 ब्लाकों भिखीविंड, चोहला साहिब, गडीविंड, खडूर साहिब, नौशहरा पन्नुआं, पट्टी, तरनतारन व वल्टोहा में 855 पोलिंग बूथ स्थापित किए थे। ज़िला चुनाव रिटरनिंग अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि 21 मई को मतदान की गिनती का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें