फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने युवकों पर फायर किया, पीटा

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भाजपा नेता ने बेटों के साथ मिलकर उधार के रुपये मांगने गए युवकों पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। थाना गेट हकीमां पुलिस ने नरेश कुमार धामी और उनके दो बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उधर धामी ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। उनके घर पर हमला किया गया।
विज्ञापन

इंद्र पाल सिंह निवासी गांव हरशा छीना ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि नरेश कुमार धामी निवासी ढाब बस्ती राम का बेटा अर्जुन जुआ खेलने आता था। वह उधार के रुपये भी जुए में हार गया। उधार के पैसे उसने 26 मार्च को वापस लौटाने का वायदा किया था। 28 मार्च को उन्होंने पैसे मांगे तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
इंद्रपाल के मुताबिक वह अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार देर रात नरेश कुमार धामी के घर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे अर्जुन व प्रिंस के साथ मिल कर उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान धामी ने कई फायर किए। उसके दो साथी डर के वहां से भाग गए। उसे काबू कर लिया और बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाना सी डिवीजन के एसएचओ जरनैल सिंह और थाना गेट हकीमां के एसएचओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच की और के बाद शनिवार शाम थाना गेट हकीमां में नरेश कुमार धामी और उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता की लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है।
उधर भाजपा नेता नरेश कुमार धामी का कहना है कि हमला उनके घर पर हुआ है। पुलिस ने उन पर झूठा केस दर्ज किया है। धामी ने आरोप लगाया है कि इंद्र पाल सिंह ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ उनके घर पर हमला किया। उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। वह इस बारे में डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें