फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू किया नशा मुक्ति अभियान

Sun, 13 Jan 2013 05:31 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। लोहड़ी के त्योहार पर जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की। डीसी रजत अग्रवाल ने इस अवसर पर जिला पुलिस, सेहत और मेडिकल कालेज के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन करके नशा मुक्ति अभियान को सख्त व सफलता से लागू करने की हिदायतें जारी की।
विज्ञापन

अग्रवाल ने अधिकारियों को कहा कि अमृतसर को प्रदेश सरकार की ओर से पवित्र व नशा मुक्त नगरी घोषित किया जा चुका है। यहां पर किसी भी तरह के नशा का उपयोग को सख्ती से बंद करवाना अब समय की जरूरत है। नशा बेचने वालों के खिलाफ मुहिम को बढ़ चढ़ कर चलाया जाए। मकबुल पुरा क्षेत्र जो नशा का केेंद्र रहा है उस की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि इस अभियान में एनजीओ का भी सहयोग लिया जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन यश मित्रा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें