फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता ने किया पंजाब का नाम शर्मसार: बाजवा

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Amritsar
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के उच्च पदों पर आसीन गुंडा-आंसरों ने पंजाब का नाम पूरी दुनिया में शर्मसार किया है। बाजवा कस्बा रईया में अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि पंजाब में अकाली सरकार ने उच्च पदों पर गुंडा अनसरों को बिना जांच पड़ताल किए ही बैठा रखा है। ऐसे व्यक्ति लोगों की बहू-बेटियों की इज्जत को नोचने में भी कम नहीं हैं। डिंपा ने इस अवसर पर कहा कि अकाली दल के सर्वोसर्वा ने सभी मुख्य पद अपने पास ही रखे हुए हैं और आज पंजाब में इनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पंजाब में अमन-कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई। लोगों को इंसाफ दिलाने वाला पुलिस विभाग पूरी तरह से राजनीतिक लोगों के प्रभाव के नीचे काम कर रहा है। डिंपा और बाजवा ने 11 दिसंबर को अमृतसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से दिए जा रहे धरने में शामिल होने के लिए कांग्रेसी वर्करों को प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिंदर सिंह, जसवंत सिंह बिल्ला, पिंदरजीत सिंह सरली, एडवोकेट राजिंदर सिंह टपियाला और संतोख सिंह भलाईपुर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें