अमृतसर। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे डिस्टेंस एजूकेशन प्रोग्राम का नाम बदल दिया है। शिक्षा सत्र 2012 से इस प्रोग्राम का नाम केपेसिटी इनहैंसमेंट प्रोग्राम रख दिया है। जीएनडीयू डिस्टेंस एजूकेशन सेंटर के डायरेक्टर डा. जगरूप सिंह सेखों ने बताया कि यह फैसला सिंडीकेट की बैठक में लिया गया है।