अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि बंदी छोड़ दिवस पर सिख संगत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पूरे परिवार के साथ आए और रूहानियत का आनंद ले। जत्थेदार मक्कड़ ने इस मौके पर समूह दीवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
उन्होंने कहा कि रुहानियत के केंद्र श्री दरबार साहिब में 13 नवंबर को बंदी छोड़ दिवस(दीवाली) मनाया जाएगी। एसजीपीसी के सचिव दलमेघ सिंह खटड़ा ने बताया कि मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब द्वारा ग्वालियर के किले से इसी दिन रिहाई के उपरांत श्री अमृतसर पहुंचने पर लाखों सिख संगतों ने सचखंड पहुंच कर दीपमाला तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया था। संगत के सहयोग से 12, 13, 14 नवंबर को हरिमंदर साहिब में त्योहार मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को दीवान हाल गुरुद्वारा मंजी साहिब में धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे जो 14 नवंबर तक चलेंगे ।