फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से तंग आये लोगों ने 6 घंटे रखा जालंधर रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से तंग लोगों ने जालंधर रोड छह घंटे रखा जाम
विज्ञापन

तहसीलदार के आने पर जालंधर रोड खोला
श्री हरगोबिंदपुर रोड अनिश्चितकाल के लिए किया बंद
गंदे पानी की निकासी न होने के कारण फैल सकती है बीमारी
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला। उमरपुरा की नई आबादी के लोगों ने गंदगी को लेकर प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को जालंधर रोड पर धरना लगाकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा। करीब 6 घंटे के बाद तहसीलदार अरविंद सलवान के आश्वासन के बाद बटाला-जालंधर रोड पर से प्रदर्शनकारियों ने धरना उठा लिया, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने श्री हरगोबिंदपुर रोड अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके इलाके की हालत में सुधार किया जाए। समाचार लिखे जाने तक लोगों का श्री हरगोबिंदपुर रोड पर धरना जारी था। बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद रातभर प्रदर्शनकारियों का धरना जारी रहा। क्षेत्र के लोगों के पक्ष में शिव सेना हिंदुस्तान के राज्य संगठन मंत्री राजा वालिया, लोक इंसाफ पार्टी बटाला के प्रधान विजय त्रेहन, रिंकू बाजवा, वाल्मीकि व सिख मजहबी मोर्चा के सतनाम सिंह भी साथ खडे़ दिखे। इस मौके पर उमरपुरा की नई आबादी के लोगों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से आबादी से गंदे पानी का निकासी न होने के कारण गंदगी और दलदल में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकासी के लिए यहां कोई सीवरेज नहीं है, जिससे सारा गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। घरों के आगे गंदा पानी खड़ा रहता है और घरों के अंदर भी दाखिल हो जाता है। यहां के लोग इस गंदगी का कई वर्षों से सामना करते आ रहे हैं। वहीं लोगों ने राजनेताओं पर भड़ास निकालते हुए कहा कि यह लोग चुनावों के दौरान कई वादे कर जाते है और जब अपना काम निकल जाता है तो यह लोग किसी की सुनते तक नही और न ही अपने वादे याद रखते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांग नही मानी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर हीरा लाल, गीता बटवाल, गुरनाम सिंह, सतविंदर कौर, सीमा बद्धन, निर्मल डढवाल और सर्वजीत सिंह आदि मौजूद थे।

फोटो- 18जीडीआरबीटीएलपी02 ऐ
कैप्शन- बटाला- जालंधर रोड के बीच बैठकर प्रदर्शन करते लोग।
फोटो- 18जीडीआरबीटीएलपी02 बी
कैप्शन- बटाला के उमरपुरा की खस्ता हालत सड़क की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें