धार को मिलेगा विशेष पैकेज: मोहिंद्रा
सुजानपुर के गांव उपरला मनवाल में बोले सेहत मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को हलका सुजानपुर के े गांव उपरला मनवाल में प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर दविन्द्र सिंह दर्शी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की। सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने धार इलाके के पिछड़े होने का ठीकरा पूर्व की गठबंधन सरकार पर फोड़ा। साथ ही कांग्रेस सरकार की ओर से धार इलाके विशेष पैकेज देने की बात कही।
सेहत मंत्री ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार इस लोकसभा हलके पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कैप्टन सरकार किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं करती। कैप्टन सरकार पूरे सूबे के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा करेगी और क्षेत्र की जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस सरकार धार ब्लाक के विकास के लिए स्पेशल पैकेज जारी करेगी।इस मौके पर अल्लदीन, उसमान, पूर्व सरपंच केवल कृष्ण, विक्रम बिक्कु, वरिन्द्र राणा, नितेश ठाकुर, दीपू, मक्खनू, रमजान दीन, रफीक, हमीद, उमरदीन, मोहम्मद रफीक, सलीम मलीक, अकबर अली, आदि उपस्थित थे।
गांव अदियाल में आयोजित नुक्कड़ मीटिंग में सेहत मंत्रई ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा से अकाली-भाजपा सरकार ने नजरअंदाज किया है, अब विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रणजीत सागर डैम के साथ लगते व कंडी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस दौरान विजय कुमार शर्मा, ठाकुर जलवा सिंह, हिमांशु राम, रिंकू, ज्ञानचंद लूबा, दया राम मौजूद रहे।