प्रदेश सरकार का पुतला फूंक की नारेबाजी
दो महीने से सैलरी नहीं मिलने पर किया गया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। दो महीने से सैलरी न मिलने और रेगुलर करने की मांग कर रहे शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन ने टीचर्स-डे पर पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
प्रधान परमवीर सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक टीचर्स-डे को काले दिवस के तौर पर मना रहे हैं। यूनियन सदस्यों ने शिमला पहाड़ी के पास पहले पुतला फूंका और फिर पुराने डीसी दफ्तर के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परमवीर सिंह ने बताया कि सरकार और शिक्षा विभाग अध्यापक दिवस मना रहा है। दूसरी तरफ शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को 2 महीने से वेतन नहीं मिला। 14-14 साल से विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया गया। इसी की बदौलत पूरे पंजाब के अध्यापक काला दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में कैप्टन सरकार ने शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों से वादा किया था कि सरकार के सत्ता में आते ही शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर कर दिया जाएगा। डेढ़ साल बीतने के बावजूद वादा पूरा न कर सरकार ने अध्यापकों से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अध्यापकों को रेगुलर न किया तो पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। मौके पर शाम लाल, मुनीष, संदीप, ओंकार, योगेश्वर, राजेश, निशा, मीना, कविता, संतोष, पवनप्रीत, हरप्रीत कौर उपस्थित रहे।
फोटो:-6-पंजाब सरकार का पुतला फूंकते शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन के पदाधिकारी।