वेतन बढ़ाने के लिए चौकीदार यूनियन ने किया विचार
गुरदासपुर। नेहरू पार्क में झंडा चौकीदार यूनियन पंजाब (सीटू) इकाई की विशेष मी टिंग उपाध्यक्ष पंजाब रत्न सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक के उपरांत मांगों को लेकर तहसीलदार गुरदासपुर को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर ध्यान सिंह ठाकुर राज्य कमेटी के सदस्य ने कहा कि जिले में कार्यरत चौकीदारों का मानभत्ता पंजाब सरकार की ओर से 1000 से बढ़ाकर 1250 कर दिया है। लेकिन यह मान भत्ता अभी तक लागू नहीं किया गया। चौकीदारों की मांग है कि पंजाब के चौकीदारों को उज्जरत के घेरे में लाकर कम कम से कम 1800 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाए। इस मौके पर महिंद्र पाल, प्रेम, बूटा, जोगी राम, तरसेम, प्रदीप मसीह,रत्न मसीह, कुणन्न मसीह,, जिंदा, बूरा, जगतार आदि उपस्थित थे।