बैंक ने डिफाल्टरों की सूची जारी की
गुरदासपुर। राज्य में डिफाल्टर कर्जदारों से रकम वसूलने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सहकारी बैंक गुरदासपुर ने सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिशा-निर्देश के तहत बैंक ने कर्जदारों की सूची जारी की है। इस संबंध में सोमवार को दी गुरदासपुर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रधान परमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों के अलावा बैंक के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रधान परमिंदर सिंह ने कहा कि कर्जदारों से कर्ज की वसूली के लिए हर तरह की ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूनियन के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि बैंक की एकमुश्त समझौता स्कीम का अधिक से अधिक लाभ लिया जाए।