फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बाजवा ने सेहत जागरूकता मेले का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भुल्लर की पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने का एलान
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बाजवा ने किया सेहत जागरूकता मेले का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा बटाला के गांव भुल्लर सोमवार को पीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने सेहत विभाग की ओर से आयोजित सेहत जागरूकता मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से एसएमओ सिविल अस्पताल बटाला डॉ. संजीव भल्ला भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मौके पर केंद्र में टीकों को संभालने वाली मशीनों का उद्घाटन किया और सेहत विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बाजवा ने एलान किया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर गांव भुल्लर की पीएचसी को अपग्रेड करके सीएचसी का दर्जा दिया जाएगा। इस मकसद के लिए वह सेहत मंत्री से मुलाकात करेंगे। बाजवा ने कहा कि सीएचसी बनने से नई इमारत बनाने के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे। बाजवा ने बताया कि सूबा सरकार की ओर से डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग के डॉक्टरों को उनकी सहमति से सेहत विभाग में भेजा जा रहा है। उन्होंने सेहत केंद्र भुल्लर के स्टाफ की बढ़िया कारगुजारी को लेकर प्रशंसा की।
विज्ञापन


फोटो- 26जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला में सेहत विभाग द्वारा लगाई गई प्रदशनी का जायजा लेते हुुए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें