फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दिखे संदिग्ध तो BSF ने खंगाल डाला इलाका, ये सच आया सामने

Thu, 15 Feb 2018 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
बीएसएफ का सर्च अभियान
विज्ञापन
गुरदासपुर में बुधवार को पठानकोट डलहोजी स्टेट हाईवे पर सुकरेत तालाब के पास जंगल में दिखे संदिग्ध संबंधी पंजाब पुलिस के बार्डर जोन के आईजी एसपीएस परमार ने कहा है कि यह सब महज अफवाह थी। भूंड गांव के चार लोग रात के समय गन्ना काट कर ट्रालियों में भर कर लेकर जा रहे थे। जबकि लोगों ने उन्हे आतंकी समझ लिया।
विज्ञापन


उनके नाम एसएसएपी पठानकोट विवकेशील सोनी के पास उपलब्ध है किंतु वह सुप्रीम कोर्ट में हैं, जिस कारण उनका फोन बंद है। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय लोगों के संदिग्ध लोगों के प्रति पुलिस को सूचना देने के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

आईजी ने कहा कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस के साथ साथ आम जनता भी कितनी सचेत हो चुकी है। बीएसएफ के डीआईजी राकेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे इलाके से कोई आतंकी बार्डर पार कर नहीं गया।
विज्ञापन


बीएसएफ के जवान दिन रात सीमा की रखवाली कर रहे हैं। अगर कोई भी पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश करता तो उसे चैलेंज कर गोली मारने के पहले से ही आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसलिए गुरदासपुर इलाके में कोई आतंकी गतिविधियां नहीं है और न ही कोई संदिग्ध दिखे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें