फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समय पर नहीं मिलता पीएफ और वेतन’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘समय से नहीं मिलता पीएफ और वेतन’
विज्ञापन

पठानकोट। स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन ने शनिवार को स्थानीय निजी पैलेस में बैठक का आयोजन किया। चेयरमैन दीपक भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक पूर्व चेयरमैन रोशन लाल सोनी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सफाई मजदूरों ने अपनी मांगें यूनियन पदाधिकारियों के सामने रखीं। वहीं यूनियन पदाधिकारियों ने उनकी मांगें प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
सफाई मजदूरों ने पदाधिकारियों को बताया उन्हें प्रशासन की ओर से मिलने वाला तेल, साबुन समय पर नहीं मिलता है। उन्हें अपने पास से तेल, साबुन खरीदना पड़ता है। इसके अलावा वेतन से कटने वाला पीएफ भी जरूरत पड़ने पर नहीं निकल पाता है। वेतन भी कई बार लेट हो जाता है। ऐसे में सफाई मजदूरों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन दीपक भट्टी ने कहा कि उनकी समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द हल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से हर महीने मीटिंग की जाएगी। इस मौके पर प्रधान जतिंद्र सिंह चीना, उपप्रधान सोम कुमार टोनी, जनरल सेक्रेटरी सुरिंद्र कुमार मट्टू, कैशियर राजकुमार साबा, राजपाल पाली, प्रेम, राजू, राम लाल, बब्बी, राजू गुलजार, शम्मी, जोगिन्द्र पाल, सेंट्रल वाल्मीकि सभा के सेक्रेटरी दिनेश कल्याण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें