फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीमा से 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और अफीम बरामद

विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा से बरामद 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और अफीम की जानकारी देती पुिलस। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक किसान के क्षेत्र में छुपाकर रखी 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और कुछ मात्रा में अफीम बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती गांव रतोके के किसान गुरलाल सिंह ने अपने कुछ साथियों की सहायता से अपने खेत में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन दबा रखी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसान गुरलाल सिंह के खेत से 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम बरामद की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गुरलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरलाल सिंह पहले से भी गैस कटर से एक एटीएम मशीन काटने के मामले में पुलिस का वांछित था। उन्होंने बताया कि पुलिस गुरलाल सिंह का रिमांड प्राप्त कर इस मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें