पंजाब सरकार लॉकडाउन हटाने या बढ़ाने का फैसला 30 मई को लेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 30 मई को विभागों के साथ मीटिंग करके राज्य में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जायजा लेंगे। इसके बाद ही वह कोई घोषणा करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट में सहमति बनी है कि जमीनी हकीकत का पता लगाने के बाद ही इस संबंध में अगला कदम उठाना चाहिए। मंत्रिमंडल ने गेहूं की निर्बाध खरीद को सुनिश्चित बनाने के लिए खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग को भी बधाई दी।