फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 42 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियों समेत 8 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए स्टाफ और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरोह के 8 युवकों को 42 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल और 100 ट्रामाडोल गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने इनसे एक कार और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह प्रतिबंधित नशीली दवाइयां सप्लाई कर रहा है। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ और एसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में नई अनाज मंडी के पास कार्रवाई की गई जिसमें आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य बाहरी स्थानों से नशीली दवाइयां मंगवाकर मोटरसाइकिलों के माध्यम से उन्हें सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, रमन सिंह उर्फ रवि, अनमोल सिंह, आकाश, राहुल, हरप्रीत सिंह, सर्वेश, और अंजुल के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों से रिमांड लेकर उनके नेटवर्क की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि दवाइयां कहां से आई थीं और किसे सप्लाई की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें