मनदीप कौर और अमृतपाल सिंह बेस्ट एथलीट घोषित
खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छठी वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रंजीत एवेन्यू में खेलों की भावना पैदा करने, शारीरिक तंदुरुस्ती और सामाजिक महारत बढ़ाने के उद्देश्य के तहत छठी वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने 100, 200 और 500 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, रस्साकस्सी मुकाबलों में अपने जौहर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अलावा फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों ने महिलाओं व पुरुषों के मुकाबले में भाग लिया। जिसमें 100 मीटर की तीन अलग-अलग चरणों में दौड़ थी। इस अवसर पर लड़कियों में बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर-6 की छात्रा मनदीप कौर को बेस्ट एथलीट और लड़कों में बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर छठे के अमृतपाल सिंह को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। जबकि रस्साकस्सी मुकाबले में इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस की लड़कियों और खालसा मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के लड़कों की टीम विजय रही। इस अवसर पर रंगारंग प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों ने भंगड़ा पेश करके दर्शकों की वाह-वाह बटोरी। खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के मानद सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना के दिशानिर्देश के तहत गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित खेलों में करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. मोहिंदर संगीता, डॉ. हरकरण सिंह रजिस्ट्रार, इंजीनियर आरएस महल मुखी मकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, इंजी. किरणदीप सिंह, इंजी. जसप्रीत सिंह, साहिल वर्मा, गुरचरण सिंह, बिक्रमजीत सिंह ,डॉ. गुरुदयाल सिंह, प्रोफेसर जेएल रामबानी, प्रोफेसर डॉ. मनमोहन सिंह, इंजी. संदीप देवगन, इंजी. परमवीर सिंह, इंजी. करणवीर सिंह प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के अलावा अन्य फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे।