फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की सैलरी का समय निश्चित कर पेंडिग तनख्वाह जारी करे निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय पर मिले सैलरी, रुकी तनख्वाह जारी करे निगम
विज्ञापन

-प्रधानी पद व अन्य विवादों से बिखरी यूनियनों ने दोबारा एकजुट होकर खोला निगम के खिलाफ मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। एक साल पहले प्रधानी पद समेत अन्य विवादों के कारण बिखरी नगर निगम की यूनियनें एक बार फिर मांगों को लेकर एकजुट हो गई हैं। मंगलवार को समूह जत्थेबंदी नगर निगम के बैनर तले बैठक कर सभी यूनियनों के प्रधानों ने बैठक की और 18 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा कर दी। एक दूसरे के धुर विरोधी रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कट्टो और स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन के चेयरमैन दीपक भट्टी समेत अन्य यूनियनों के नुमाइंदों ने एक साथ बैठ कर मांगों पर चर्चा की और मेयर अनिल वासुदेवा के नाम मांग पत्र तैयार करवाया। बैठक में वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान धर्मेन्द्र ठाकुर और स्वच्छ भारत सफाई यूनियन के प्रधान जतिन्द्र सिंह चीना शामिल रहे। यूनियनों ने 18 सूत्रीय मांगों में पार्ट टाइम कर्मचारियों को फुलटाइम करने, मुलाजिमों के पीएफ ब्याज समेत खातों में डालने, मौसम के हिसाब से वर्दियां, सफाई सेवक और सीवरमैनों को सेफ्टी उपकरण मुहैया करवाने, कचरा उठाने के लिए टोकरियां व अन्य सामान, लिफ्टिंग वाले वाहनों पर लेबर बढ़ाने, सरकारी आदेशों के अनुसार 4-9-14 की तरक्की देने, सालाना इन्क्रीमेंट देने, योग्यता अनुसार 10 सुपरवाइजर को रेगुलर करने, आऊटसोर्स ड्राइवरों को रेगुलर करने, रिटायरमेंट के बाद चाहवान मुलाजिमों को 2 साल की एक्सटेंशन देने, कर्मचारी हित में सरकारी पत्रों को यूनियन को मुहैया करवाने, हाऊस मीटिंग की प्रोसीडिंग कॉपी, मुलाजिमों की सैलरी का समय निश्चित किया जाए, कर्मचारियों को सालाना तेल और साबुन दिया जाए, ठेकेदार की लेबर में दफ्तर के अधिकारियों का दखल बंद हो, हर कर्मचारी से कैटागरी के अनुसार काम लिया जाए, कचरा लिफ्टिंग वाली गाड़ियों पर जीपीएस सिस्टम न लगाया जाए, कर्मचारियों को नगर निगम के सभी भत्ते जारी किए जाएं आदि मांगों को शामिल किया। यूनियनों ने चेताया कि 7 दिन में अधिकारी और मेयर इन मांगों के संबंध में टेबल टॉक करे अन्यथा यूनियन संघर्ष करेगी। इसके लिए काम छोड़ करनी पड़ी तो यूनियन पीछे नहीं हटेगी। बैठक में इलेक्ट्रीशियन यूनियन प्रधान राजेश्वर लवला, फायर ब्रिगेड प्रधान मक्खन सिंह, सीवरमैन यूनियन से सुनील कुमार और सफाई यूनियन महासचिव रमेश दरोगा उपस्थित थे।

फोटो:-1-बैठक में उपस्थित नगर निगम से संबंधित युनियनों के प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें