फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला पुलिस के जवान कसरत करके रख सकेंगे अपने आप को फिट- एपीएस परमार (आईजी)

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी बार्डर रेंज ने नये बने जिम का किया उद्घाटन
विज्ञापन

बटाला पुलिस के जवान कसरत करके रख सकेंगे अपने आप को फिट
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस लाइन बटाला में पुलिस जिला बटाला की तरफ से जवानों को फिट रखने के लिए तीन लाख रुपये की लागत से जिम और एक कान्फ्रेंस हाल तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन सोमवार को बार्डर रेंज के आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने किया। इस दौरान वन महोत्सव भी मनाया गया, जिस तहत आईजी परमार और बटाला के जिला पुलिस मुखी उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पौधे लगाए। इस मौके आईजी बार्डर रेंज एसपीएस परमार ने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए पुलिस विभाग द्वारा इस बरसाती सीजन के दौरान पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत बटाला के जवान 2 हजार पौधे थानों और चौकियों में लगाएंगेे। उन्होंने कहा कि वातावरण की संभाल करना हर व्यक्ति का फर्ज है और इस नेक काम में पुलिस विभाग अपना रोल निभाएगा। उन्होंने जवानों को कहा कि वह पौधे लगाकर इनकी संभाल की जिम्मेदारी निभाएं, ताकि यह पौधे पेड़ बनकर वातावरण को साफ व शुद्ध बनाने में अपना योगदान दे सकें। इस मौके आईजी परमार ने पुलिस लाइन में बने एक कान्फ्रेंस हाल और 3 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिम में तीन लाख रुपए की लागत से कसरत करने वाली आधुनिक मशीनें मुहैय्या करवाई गई हैं। इस जिम के शुरू होने से पुलिस जवान रोजाना सुबह शाम कसरत करके खुद को फिट रख सकेंगे। पुलिस विभाग अपने जवानों को सेहतमंद, तंदुरुस्त व फिट रखने के लिए उत्साहित कर रहा है। इस अवसर पर एसपी हेडक्वार्टर वरुण शर्मा, एसपी इन्वेस्टिगेशन सूबा सिंह, एसपी बलजीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी सिटी प्रहलाद सिंह, डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां जसप्रीत सिंह, डीएसपी जगविंदर सिंह संधू, डीएसपी हरदेव सिंह बोपाराए व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला में जिम का निरीक्षण करते आईजी बार्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार और एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें