नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बटाला पहुंचे
बटाला पहुंच कर खट्टर ने हरिकृष्ण त्रिहेण के पारिवारिक सदस्यों से शोक व्यक्त किया
सीएम ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई रखी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सोमवार को अपने निजी दौरे के दौरान बटाला पहुंचे। उनके साथ बटाला के पूर्व विधायक जगदीश राज साहनी भी मौजूद थे। बटाला की फ्रेंड्स कालोनी में ने बटाला के रहने वाले हरिकृष्ण त्रेहन के देहांत पर उनके पारिवारिक सदस्यों से शोक व्यक्त किया। बटाला के सरपंच टोका के मालिक और लायंस क्लब प्रिंस के अध्यक्ष हरिकृष्ण त्रेहण का 20 जुलाई को अचानक देहांत हो गया था। इस संबंध में शोक व्यक्त करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके आवास स्थान फ्रेंड्स कालोनी में सोमवार को पहुंचे। सोमवार को हरिकृष्ण त्रेहण का रस्म चौथा, किरया व उठाला था। सीएम खट्टर करीब एक घंटा परिवार के साथ मिलकर उनसे संवेदना व्यक्त कर चले गए। जब मुख्यमंत्री खट्टर बटाला पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से पूरी तरह से दूूूरी बनाई रखी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पहले ही मीडिया कर्मियों को सवाल करने से मना कर दिया था। बड़ी मुश्किल से मीडिया के दो लोगों को अंदर भेजा, जोकि सिर्फ सीएम खट्टर की तस्वीरें ही खींच सके। पुलिस की ओर से भी मीडिया को सीएम तक पहुंच से दूर रखा गया। वहीं पुलिस प्रशासन के सुरक्षा प्रबंध केवल फ्रेंड्स कालोनी तक ही सीमित रहे। जबकि अक्टूबर 2017 में बटाला दौरे पर आए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय जिला बटाला की पुलिस टीम ने कड़ी सुरक्षा की थी। यही नहीं उस समय इमारतों की छत्तों पर भी पुलिस मौजूद थी। सुरक्षा प्रबंधों को देखकर राजनीतिक भेदभाव की बात भी सामने आई है।
फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पारिवारिक सदस्यों से दुख व्यक्त करते हुए।