योगिता को कॉलेज में पहला स्थान
पठानकोट। एबी कॉलेज का एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि योगिता ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं शैली कॉलेज में द्वितीय रही और दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी अध्यापकों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी।
फोटो 8, बच्चों को सम्मानित करते हुए कालेज सदस्य