डेंगू और मलेरिया की चेकिंग, दो जगहों पर मिला लारवा
पठानकोट। सिविल सर्जन डॉ. नैना सलाथिया और एपीडिमालोजिस्ट डॉ. सुनीता शर्मा के निर्देश पर सेहत विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने डेंगू व मलेरिया की चेकिंग की। इसकी अगुवाई सेहत इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा ने की। इस दौरान दो विभिन्न जगहों पर लारवा मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। सेहत विभाग की टीम की ओर से डेंगू, मलेरिया के बचाओ के संबंध में मोहल्ला नंदपुर, पंजाब महल, रड़ा, गोशाला रोड स्थित घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पोस्टर बांटे गए। इस दौरान गोशाला की दीवार के साथ लगते एक घर में पानी की बाल्टी और अन्य डिब्बों में मलेरिया का लारवा मिला था। उसको टीम ने मौके पर नष्ट करवाया। इस तरह आंनदपुर मोहल्ले में 1 कूलर में मलेरिया का लारवा मिला। उसको भी टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इस दौरान रजिंद्र भगत, कुलविंदर ढिल्लों, रणजीत पाल, प्रदीप भगत, अमन, उत्तम भगत, सुरजीत जैनी, कुलदीप जैनी, दीदार सिंह, राजेश, रवि और अन्य भी मौजूद थे।
फोटो 2, मलेरिया व डेंगू की चैकिंग करते हुए सेहत विभाग की टीम व अन्य