फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुरू का घर ही है सबसे बड़ा घर’

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

पठानकोट। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रधान मनप्रीत सिंह साहनी की अगुवाई में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी संगतों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में सिख पंथ के महान कथा प्रचारक भाई हरजिंद्र सिंह श्रीनगर वाले कीर्तन की ओर से संगतों को निहाल किया गया। उन्होंने गुरु के मार्ग पर चलने, असहाय लोगों की सहायता करने और गुरु जी की वाणी के प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी संगतों ने गुरु घर का लंगर ग्रहण किया। अंत में प्रधान मनप्रीत सिंह साहनी ने संगतों का आभार जताया। इस मौके पर गुरविंद्र सिंह, संदीप सिंह, रछपाल सिंह, रणजीत सिंह, अनूप सिंह, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, भूपिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, दविंद्र सिंह, सुलखन सिंह और सुरजीत सिंह भट्टी भी मौजूद थे।
फोटो -5- पठानकोट में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें