फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने से निर्माण मजदूर हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

निर्माण मजदूरों ने लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ एसडीएम को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
कार्यालय से गायब रहने पर निर्माण मजदूरों ने सोमवार को लेबर इंस्पेक्टर निर्मला शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने लेबर इंस्पेक्टर पर परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही एसडीओ को लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दी। मजदूरों ने चेतावनी दी कि लेबर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई न हुई तो पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इफ्टू प्रदेश उपप्रधान रमेश राणा एवं इफ्टू जिला प्रधान जोगिंदर पाल घुराला ने बताया कि कंस्ट्रक्शन बोर्ड पंजाब ने अगस्त से निर्माण मजदूरों के सभी काम ऑनलाइन कर दिए हैं। मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया लेबर इंस्पेक्टर बिना किसी जांच के निर्माण मजदूरों की रजिस्ट्रेशन कापियां रद्द कर रही हैं। लेबर दफ्तर गुरदासपुर ने निर्माण मजदूरोें केकामों के लिए सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार तय कर रखे हैं। इन दिनों में लेबर इंस्पेक्टर निर्मला शर्मा बिना बताए दफ्तर से गायब हो जाती हैं। इससे अपनी दिहाड़ी को दांव पर लगाकर आए मजदूरों को हताश होना पड़ता है। यह सिलसिला सात माह से ऐसे ही चल रहा है। सोमवार को 300 से 400 मजदूर अपने कामों के लिए लेबर कार्यालय आए थे, लेकिन लेबर इंस्पेक्टर गायब थीं। इसके बाद सभी मजदूरों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम को शिकायत दी। मजदूर नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन पक्का मोर्चा लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें