दिल का दौरा पड़ने से फौजी की मौत
एक माह पहले ही हुई थी शादी, छुट्टी पर आया था घर
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नरोट जैमल सिंह के गांव अलियाल में छुट्टी पर आये एक फौजी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की एक माह पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची और शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान जतिंदर सिंह (27) पुत्र करन सिंह निवासी गांव अलियाल के रूप में हुई है। मृतक भारतीय थल सेना में बतौर सिपाही तैनात था। मृतक के भाई धर्मेंद्र के अनुसार जतिंदर की एक महीना पहले ही शादी हुई थी। जतिंदर छुट्टी पर घर आया था कि उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
वहीं थाना नरोट जैमल सिंह के एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि मौके से शव बरामद करके सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मृतक के भाई के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है।