अध्यापकों ने पुतला फूंककर विरोध जताया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। साझा अध्यापक मोर्चा गुरदासपुर की अध्यक्षता में अध्यापकों ने कुलदीप पुरोवाल, अमरजीत शास्त्री, सोम सिंह की अध्यक्षता में गुरु नानक पार्क गुरदासपुर में इकट्ठा होकर पंजाब सरकार और शिक्षा सचिव की ओर से परीक्षाओं में अध्यापकों की दूर दराज ड्यूटियां लगाने का विरोध किया।
नेताओं ने कहा कि सरकार अध्यापकों की अधिकारिक व जायज मांगें मानने की बजाय संघर्ष कर रहे 5178 व अन्य संगठनों के नेताओं पर मामले दर्ज कर रही है। नेताओं ने मांग की कि सरकार अध्यापकों की दूर दराज ड्यूटियों में शोध करें, अस्थायी अध्यापक स्थायी करें, सरकारी स्कूलों का निजीकरण बंद करें। बीएलओ व अन्य गैर शैक्षणिक ड्यूटियों पर लगाए अध्यापक फारिग किए जाएं। मौके पर अमरजीत मनी, जगदीश राज, अनिल कुमार, दिलदार भंडाल, सुभाष चंद्र, गुरदियाल चंद, सविंदर कुमार, गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, जमीत राज, पवन कुमार, गुरप्रीत, हरजीत सिंह उपस्थित थे।
27जीडीआर4- पंजाब सरकार और शिक्षा सचिव का पुतला जलाते हुए अध्यापक ।