सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाई, बारिश ने छुड़ाई पढ़ाई
सरकारी स्कूल में 24 बच्चों की क्लास में केवल दो पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
रेलवे बी ब्लाक कालोनी स्थित सरकारी स्कूल का स्टाफ सोमवार को अपने समय से पहले बारिश में भीगते हुए पहुंच गया था। प्रिंसिपल अजीत सिंह नबीपुर व बाकी स्टाफ बच्चों की हाजिरी देख दंग रह गए। उनकी पहली क्लास में कुल 24 बच्चे पढ़ते हैं और आज केवल दो ही बच्चे आए थे। दूसरी कक्षा में 34 में 19, तीसरी कक्षा में 34 में चार, पांचवी में 33 में 3 और पांचवीं में 19 में नौ बच्चे गैरहाजिर थे। यह हाल केवल एक स्कूल का नही है। जिले में सरकारी स्कूलों में आज बारिश के चलते अधिकांश बच्चों ने स्कूल की दहलीज नहीं लांघी।
सोमवार सुबह हुई बरसात ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह स्कूल जाने के समय हुई बारिश ने बबच्चोंों को छुट्टी करवा दी। प्राइवेट स्कूलों में जहां गिनती रोजाना से कहीं कम रही, वहीं सरकारी स्कूलों में बच्चों की गिनती बहुत कम थी।
अचानक मौसम में आए बदलाव महानगर वासियों को देर रात बाद ही महसूस होने लगा था। सुबह से बादल गरजने लगे। दिन भर चार बार हुई हल्की बारिश ने महानगर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नौ डिग्री पर आ गया। सोमवार शाम बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह सर्दी ऐसे ही रहेगी, बारिश भी हो सकती है।