गुरदासपुर में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
गुरदासपुर। बीएसएनएल कार्यालय धारीवाल में मंगलवार को समूह स्टाफ सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन धारीवाल के सचिव अमरीक लाल और जनक राज ने बताया कि तीसरी पीसीआर पे कमीशन रिपोर्ट बीएसएनएल को देना, 70 हजार बीएसएनएल टावरों को अलग-अलग कंपनियां बनाकर उनके हाथों में देने जैसी मांगों के संबंध में अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन किए गए हैं। इस दौरान संजीव कुमार, विजय कुमार, रमेश महाजन, पवन कुमार, मूर्ति प्रकाश, सरबजीत कौर, रणजीत कौर, देव राज, जसवंत सिंह, तरसेम मसीह और अवतार सिंह भी मौजूद थे।
12जीडीआरपी03 धारीवाल मे सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मुलाजिम।
1