थाना प्रभारी की सांझ केंद्र सदस्यों से बैठक
पठानकोट। कम्युनिटी पुलिस रिसोर्स सेंटर की एक बैठक मंगलवार को थाना डिविजन नं 1 में हुई। इसमें थाना प्रभारी अवतार सिंह, थाना के सांझ केंद्र इंचार्ज अजविंदर और सांझ सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान सांझ केंद्र की सेवाओं को लोगों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए चर्चा की गई। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने कहा कि सांझ केंद्र का उद्देश्य पुलिस विभाग की सेवाएं आम लोगों तक बिना किसी देरी और असुविधा के पहुंचाना है। सांझ केंद्र की कार्यप्रणाली में अधिक सुधार के लिए यह बैठक की गई है। सांझ सदस्यों ने इसमें कई सुझाव दिए हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान जगतार, नीलम, रीटा, सुधा शर्मा मौजूद थे।
फोटो -4- पठानकोट में सांझ केंद्र की मीटिंग के दौरान उपस्थित थाना प्रभारी व अन्य।