फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर कार खड़ी होने के कारण बीच में ही रोकनी पड़ी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर कार, रोकनी पड़ी मालगाड़ी
विज्ञापन

करीब आधे घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही ट्रेन, जाम लगा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
ब्रॉडगेज रेलवे लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी को शहर के पीरबाबा चौक में अचानक रोकना पड़ा। दरअसल किसी व्यक्ति ने पीर बाबा चौक में अपनी कार ट्रैक पर ही खड़ी कर दी थी। इससे ट्रेन को रोकना पड़ा। ट्रेन रोकने के बाद उक्त कार के मालिक को ढूंढकर कार को ट्रैक से हटाया गया। लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं हुई मालगाड़ी को लगाये गए पॉवर इंजन को आगे बढ़ाने के लिए जब दोबारा स्टार्ट किया गया तो उसके तकनीकी दिक्कत के कारण आधा घंटे से अधिक समय तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बीच चौक ट्रेन के खड़े होने से दोनों तरफ ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई बार कोशिश करने के बाद पॉवर इंजन स्टार्ट हो पाया। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। इस सारे घटनाक्रम के चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा घंटा तक शहर की सारी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा कर रह गई। गौरतलब है कि उक्त पीरबाबा चौंक से होकर लोग पटेल चौक, गांधी चौक, ढांगू रोड़, ढाकी की ओर जाते हैं लेकिन चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारों के चलते वाहन चालक जाम में फंस कर रह गए। आधे घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद ट्रेन के चलने पर जाम को हटाने में भी ट्रैफिक पुलिस को 15 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें