फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मोटरसाइकिल की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की माैत

Mon, 19 May 2025 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तलवाड़ा। कस्बे की अस्पताल-गऊशाला मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, इससे बच्चे की माैत हो गई। थाना प्रभारी तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिवशरण कुमार पुत्र हरीश चंद निवासी शिव काॅलोनी सेक्टर 2 ने बताया कि शनिवार की देर शाम को उसे उसकी पत्नी सिविका देवी ने फोन करके बताया कि उसके छोटे बेटे हरदियाश का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया है।
वह तुरंत ही स्थानीय बीबीएमबी अस्पताल में पहुंचे, वहां उन्हाेंने देखा कि उनके बेटे हरदियाश के सिर, मुंह और शरीर पर काफी गंभीर चोटें लगी थीं। वहीं पर बीबीएमबी अस्पताल के डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरदियाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदियाश के पिता शिवशरण कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम के समय उनका बेटा हरदियाश शाह नहर काॅलोनी में बने पार्क में खेलने के लिए जब जा रहा था, तो शाह नहर की तरफ से एक तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोर से टक्कर मार दी। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल को राघव पुत्र पवन गिल्ल निवासी सेक्टर तीन चला रहा था, जो हादसे के पश्चात मोटरसाइकिल सहित फरार हो गया। कस्बे की पुलिस ने राघव पुत्र पवन गिल्ल निवासी सेक्टर तीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें