फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन में नहीं बनी सहमित, 3 जिला परिषद् पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे शिअद प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जिला परिषद् पर भाजपा के खिलाफ शिअद प्रत्याशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव में शिरोमणि अकाली दल बादल ने जिले में अपने तीन उम्मीदवार भाजपा के खिलाफ उतारे हैं। इस संबंधी आयोजित बैठक में शिअद जिला प्रधान हरदीप लमीनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच सहमति न होने के कारण पठानकोट से शिरोमणि अकाली दल द्वारा तीन उम्मीदवार उतारे गए हैं। इनमें नरोट मेहरा सीट से ठाकुर सुभाष सिंह, माधोपुर से सुरजीत कौर और कोट मट्टी से रीता शामिल हैं। इस मौके पर जिला परिषद उम्मीदवार ठाकुर सुभाष सिंह, जिला परिषद उम्मीदवार सुरजीत कौर, जिला परिषद उम्मीदवार रीता, जत्थेदार गुरविंदर सिंह चावला, पूर्व जिला प्रधान किसान विंग जसवंत सिंह रानीपुर, सरपंच शशि बाला, कश्मीर लाल और मोहन सिंह उपस्थित थे।


फोटो:-2-जानकारी देते शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें