फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय रोजगार लेने गए शिक्षित नौजवान स्वयं को ठगा महसूस करने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार नौजवानों से भद्दा मजाक
विज्ञापन

-रोजगार कार्यालय नौकरी की तलाश में शिक्षित नौजवान स्वयं कर रहे ठगा महसूस
-घर-घर साबुन और पैन बेचने के लिए लिया साक्षात्कार
-युवा बोले-हमें हमारी योग्यता के अनुसार कार्य दिया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिलाधीश के माध्यम से रोजगार फार्म जमा करवाने वाले प्रार्थियों को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निमंत्रण देकर रोजगार का अवसर प्रदान करने के मामला ने तूल पकड़ लिया। साक्षात्कार देने वाले शिक्षित नौजवान स्वयं को ठगा महसूस करने लगे और रोष व्यक्त किया कि उन्हें उनकी योग्यता अनुसार कार्य दिया जाए न कि लोगों के घरों में साबुन, पैन आदि बेचने के कारोबार में लगाया जाए।
नौजवान भारत सभा के नेता कुलजीत कुमार व पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के प्रादेशिक नेता अमर क्रांति ने बताया कि 6 सितंबर को जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम पर रोजगार फार्म जमा करवाए गए थे। मंगलवार को जब नौजवान रोजगार प्राप्त करके लिए रोजगार कार्यालय गुरदासपुर पहुंचे तो वहां उन्हें 2 घंटे का लेक्चर दिया गया। इसमें कहा गया कि आप स्व रोजगार करें, उसके लिए एक कंप्यूटर व उसका जरूरी समान खरीदें। बाद में रोजगार कार्यालय में स्व रोजगार चलाने के लिए एक आईडी देगा, जिसके बाद वह अपना स्व रोजगार शुरू कर सकते हैं। इसके बाद रोजगार कार्यालय द्वारा नौजवानों से कहा गया कि यदि आप स्व रोजगार नहीं करना चाहते तो एक प्राइवेट कंपनी आपको रोजगार देने के लिए तैयार है। इसके लिए आपको एक साक्षात्कार पास करना पड़ेगा। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षित नौजवान लड़के लड़कियों का साक्षात्कार लिया गया और रोजगार आफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के लिए प्राइवेट कम्पनी को साक्षात्कार देकर आई जमीन कुराल एमए इकोनामिक्स पास लड़की ने बताया कि वह साक्षात्कार से बहुत निराश हैं। क्योंकि साक्षात्कार के बाद उसे घर-घर जाकर शैंपू बेचने का कार्य करने की पेशकश की गई। इसी तरह बीएससी मैथ व इकोनामिक्स पास नौजवान को पैन बेचने का कार्य देने की पेशकश की गई। साक्षात्कार देने वाले नौजवानों ने कहा कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन ने उनके साथ ओछा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि माता पिता ने दिन रात दिहाड़ी लगाकर हमें इस लिए शिक्षा प्रदान नहीं की थी कि हम पढ़ लिखकर घर घर शैंपू, साबुन बेचे। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक तरह के रोजगार की कदर करते है परंतु रोजगार कम से कम उनकी योग्यता के अनुसार दिया जाना चाहिए। नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि घर घर रोजगार देने के वादे को पूरा करवाने व राज्य में बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने के लिए संघर्ष को अधिक तेज किया जाएगा। इस अवसर पर कमल कुमार, सिमरनजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, अनीता रानी उपस्थित थीं।
फोटो
11जीडीआर5-जिला रोजगार कार्यालय के बाहर जानकारी देते हुए नेतागण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें