वाहनों में भिड़ंत, दो युवकों की मौत
मृतकों में से एक सेना का जवान, 15 दिन की छुट्टी पर आया था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पुल सठियाली स्थित गांव कालाबाला के पास सोमवार दोपहर बाद एक कार और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
अमरदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी लमीन होशियापुर व सुनील कुमार निवासी ऐमा जिला होशियारपुर कार एच.पी 72 बी 9660 से गांव मल्लियां गुरदासपुर में अपनी बुआ के परिवार से मिलने जा रहे थे। गांव मल्लियां से दो किलोमीटर पहले ही एक तीखे मोड़ पर हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद काफी समय तक कोई राहगीर या समीप गांवों का व्यक्ति नहीं पहुंचा। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के 407 गाड़ी पी बी 07-5499 के साथ टकराने से परखच्चे उड़ गए। इसके बाद कुछ राहगीरों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे मृत नौजवानों को बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला। सूबेदार हरजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी का चालक उसके ससुराल परिवार का नौजवान व सेना में नौकरी करता था। वह गांव में 15 दिन की छुट्टी काटने के लिए आया था। उस समय स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के इस तीखे मोड़ पर पहले भी अनेकों दुर्घटना हो चुकी है। दुर्घटनाग्रस्त कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी थी और खबर लिखे जाने तक कार्रवाई की जा रही थी।
फोटो 28जीडीआर3,4,5- दुर्घटनाग्रस्त कार के दृश्य।