फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अप्रैल से चल रहे भंगड़ा सिखलाई कैम्प की समाप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन वर्दी पहनकर डाला भंगड़ा
विज्ञापन

चार अप्रैल से चल रहे भंगड़ा सिखलाई कैंप का समापन
बच्चों को 25 दिवसीय सिखलाई कैंप का प्रमाण पत्र दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
लोक सभ्याचारक पिड गुरदासपुर की ओर से खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अजायब सिंह चाहल व जैकब तेजा के नेतृत्व में 25 दिवसीय भंगड़ा सिखलाई कैंप समाप्त कर दिया गया। अंतिम दिन शिक्षाथियों वर्दियां पहनकर भंगड़ा डाला व 25 दिवसीय भंगड़ा सिखलाई के प्रमाण पत्र दिए गए। यह भंगड़ा कैंप स्वर्गीय प्रसिद्ध ढोली मास्टर मिलखी राम व प्रसिद्ध भंगड़ा कलाकार गुरप्रीत सिंह चहल की याद में लगाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर खालसा स्कूल प्रिंसीपल हरजिनद्र सिंह ने उपस्थित होकर कहा कि बच्चों व युवा पीढ़ी को लोक नाचों की कला से जुड़ना चाहिए व बच्चों में कला को प्रफुल्लित करें। यह प्रशंसनीय प्रयास लोक सभ्याचारक पिड का परिवार कर रहा है। नाच के साथ साथ हमारे बच्चों में सभ्याचारक विरसे संबंधी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हर पंजाबी को चाहिए कि लुप्त हो रहे सभ्याचार को बचाने के लिए अपना योगदान दें, ताकि आज कल गीतों में आ रही लचरता को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर पिड अध्यक्ष व भंगड़ा कोच जैकब तेजा ने बताया कि बेशक पंजाबी गीतों में लचरता आ गई है, लेकिन लोक नाच आज भी साफ स्वच्छ है और पूरे पहरावे में नाचे जाते है जोकि बहुत ही पंजाबियों के लिए मान की बात है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हर्ष मान पंजाब का, मानक बलजिंद्र सिंह गिल, सरताज सिंह, गगनदीप कौर, हरविंद्र कौर, डा. रजविंद्र कौर नागरा, रेनू, गुरप्रीत कौर, केवल सिंह, हरप्रीत सिंह चाहल, जतिंद्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह बाबा,अरविंद्र, इन्द्रजीत सिंह, मुनीश आनंद, दिलबाग सिंह, केवल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो 30जीडीआर7- 25 दिवसीय भंगड़ा सिखलाई के प्रमाण पत्र हासिल कर खुशी से चहचहाते शिक्षा र्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें