जीटी रोड पर जाम लगा किया प्रदर्शन
वाल्मीकि मजबी सिख मोर्चा ने एसडीएम और एसपी हेडक्वार्टर को मांगपत्र सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
सिविल प्रशासन की कारगुजारी से नाराज वाल्मीकि मजबी सिख मोर्चा ने सोमवार को जीटी रोड स्थित गांधी चौक पर सांकेतिक जाम लगाया और एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम और एसपी हेडक्वार्टर को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन से आम लोगों को जीटी रोड पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मोर्चा के प्रादेशिक सचिव गुरनाम सिंह शेरगिल ने बताया कि कादियां के आधीन आते गांव नंगल झोर के रहने वाले मंगल सिंह ने अपने साथियों समेत शकायत दी थी कि गांव के पुरातन छप्पड़ पर कुछ लोगों ने अवध कब्जा है, जिसकी वजह से गांव के सीवरेज के पानी की कोई निकासी नही हो रही। कब्जे का हटवाने के लिए उन्होंने बीडीपीओ कार्यालयों के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी।
प्रशासन ने अभी तक छप्पड़ से अवैध कब्जा नहीं हटवायाहै। उन्होंने मांग की है कि कब्जा करने वालों और उनके साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शेरगिल नेेे आरोप लगाते हुए बताया कि इसके अलावा सर्कल श्री हरगोबिंदपुर में तरलोक सिंह अपनी नंबर की जमीन की निशानेदही करवाने के लिए कई बार अधिकारियों से मिला है। किसी सियासी शह के कारण तरलोक सिंह की जमीन की निशानदेही नही की जा रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी धक्केशाही को बिल्कुल भी सहन नही किया जाएगा। इस मौके पर शमशेेर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, रंजीत सिंह, सुखराज सिंह, राजविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह मौजूद थे।