फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी से अलग होकर सामने आने वाले ग्रुप का दिया जाएगा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
माफी से नशा विरोधी जंग हुई कमजोर: एनएसएफ
विज्ञापन

नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन केजरीवाल की माफी को सूबे के लिए खतरनाक बताया
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) की पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल की ओर से अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से नशा के तस्करी मामले में माफी मांगने को सूबे के लिए खतरनाक बताया है। इस माफी को एनएसएफ ने पंजाब में नशा के सौदागारों के खिलाफ अभियान के रास्ते में रूकावट खड़ी करने वाली घटना कहा है।
साथ ही एलान किया अगर आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा टूट कर कोई नया राजनीतिक दल आस्तव में आता है और यह दल राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलता का प्रोग्राम एलान करता है तो एनएसएफ पूरा समर्थन देगा। इस नए दल को मजबूत बनाने के लिए व राज्य में तीसरी राजनीतिक शक्ति को स्थापित करने के लिए अपना हर संभव योगदान भी देगा। इस संबंधी एक प्रस्ताव संगठन की कार्यकारिणी कमेटी की संगठन के संयोजक महंत अमरनाथ जी महाराज के नेतृत्व में हुर्ठ बैठक के दौरान पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएफ के महासचिव राजविंदर राजा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी मांग कर सूबे में शक्तिशाली हो रही तीसरी शक्तियों को कमजोर करने की कोशिश की है। इस के साथ ही अब भविष्य में राज्य के अंदर आम आदमी पार्टी खत्म होने के किनारे पहुंच चुकी है। पंजाब में तीसरी राजनीतिक शक्ति की मजबूती के लिए एनएसएफ भूमिका निभाने को तैयार है और तीसरी शक्ति को हर हाल में समर्थन करेगी। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी भी उसी रास्ते पर चलने लगी है, जिसपर पिछले दस वर्षों में अकाली-भाजपा गठजोड़ चलता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें