फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम ने अपने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर कारवाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा केंद्र का बिजली कनेक्शन काटा
विज्ञापन

गुरदासपुर। हलका दीनानगर में पावरकॉम ने अपने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू दी है। विभाग ने 2 मार्च से गांव तालीपुर पंडोरी स्थित सेवा केंद्र का बिजली कनेक्शन काट दिया। सेवा केंद्र पर लगभग 61,456 रुपये का बिल बकाया है। बिजली न होने काम प्रभावित है। इससे करीब 8 से 10 गांव के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि जब तक सेवा केंद्र की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता तब तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। सेवा केंद्र के इंचार्ज सुखराज का कहना है पावरकॉम के बिल की अदायगी करना सरकार का काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें