फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से बस रेलिंग से टकराई, जानी नुक्सान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने पर बस रेलिंग से टकराई
विज्ञापन

ड्राईवर व कंडक्टर की समझदारी से पलटने से बची बस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
डमटाल में मंगलवार को चंडीगढ़ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस हाईवे की रेलिंग पर चढ़ गई। ड्राईवर के अनुसार बस की ब्रेक फेल हो गई थी और उसके बाद बस का टायर भी फट गया। इसके बाद बस रेलिंग पर जा चढ़ी। हालांकि ड्राईवर और कंडक्टर की समझदारी के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ड्राईवर विजय कुमार व कंडक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से पठानकोट आ रहे थे। डमटाल के समीप अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। तेज गति में होने के कारण थोड़ा आगे जाकर बस का टायर भी फट गया। इससे बस का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया। यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझते हुए उन्होंने सभी यात्रियों को बस की दायें तरफ होने के लिए कह दिया। इसके बाद बस हाईवे की रेलिंग से टकराते हुए हाईवे के सर्विस रोड की तरफ लटक गई। सभी यात्री दायीं तरफ होने के कारण बस का संतुलन रेलिंग पर बना रहा और बस पलटने से बच गई। इससे बस में बैठे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें