फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.60 लाख में गया निगम का एडवरटाईजमेंट टैक्स का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
14.60 लाख में गया निगम का एडवरटाईजमेंट टैक्स का ठेका
विज्ञापन

:- राबुल एडवरटाईजमेंट कंपनी को मार्च 2018 तक टैक्स वसूलने का मिला ठेका
पठानकोट।
नगर निगम के एडवरटाईजमेंट टैक्स का ठेका करीब तीन महीने के लिए राबुल एडवरटाईजर नाम की कंपनी को दे दिया गया। निगम कार्यालय में हुई ठेके की नीलामी में सिर्फ तीन ही कंपनियों ने भाग लिया। ठेके की बोली के लिए रिजर्व प्राईस 14 लाख रूपए रखा गया था। राबुल एडवरटाईजर कंपनी ने 14 लाख 60 हजार रूपए में नगर निगम के एडवरटाईजमेंट का ठेका अपने नाम किया। यह ठेका कंपनी के पास 31 मार्च 2018 तक रहेगा।
बता दें कि पहले नगर निगम के इस ठेके की बोली 4 दिसंबर को होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश यह बोली रदद हो गई थी। जिसके बाद नगर निगम ने सोमवार को एडवरटाईजमेंट टैक्स के ठेके की नीलामी करवाई।
विज्ञापन

नगर निगम के सुपरिडेंट इंदरजीत ने बताया नगर निगम के शहर में लगे एडवरटाईजमेंट बोर्डों के टैक्स का ठेका खत्म हुआ है। जिसके लिए अगला ठेका दिया जाना था। उसी के तहत यह नीलामी करवाई गई थी। नीलामी में राबुल एडवरटाईजर, आरआर एडवरटाईजर और राकेश एडवरटाईजर कंपनी ने भाग लिया। नीलमा का बेस प्राईस 14 लाख रूपए रखा गया था। राबुल एडवरटाईजर कंपनी ने इस ठेके को 14 लाख 60 हजार में हासिल किया।
विज्ञापन

इस बार सिर्फ 110 दिन का ठेका
आमतौर पर नगर निगम का एडवरटाईजमेंट ठेके का कार्यकाल काफी लंबा होता है। यह एक साल से लेकर तीन साल तक का होता है। लेकिन इस बार यह ठेका सिर्फ 110 दिन का ही है। यह ठेका 12 दिसंबर 2017 से 31 मार्च 2018 तक का है। दरअसल पंजाब सरकार निगम के ठेकों के लिए नई पॉलिसी लाने वाली है। इसलिए अगले वित्त वर्ष यानि कि अप्रैल-2018 से सरकार की नई पॉलिसी के तहत ठेका देने की योजना है। इसी कारण यह ठेका मार्च-2018 तक ही दिया गया है।
फोटो -2- पठानकोट में निगम के ठेके की नीलामी में मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें